जसपुर: भर्ती धांधली मामले में एसआईटी जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में हुई धांधली के चलते सरकार द्वारा तत्काल रूप से लगाई गई रोक की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। जसपुर विधायक ने कहा कि …

जसपुर, अमृत विचार। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में हुई धांधली के चलते सरकार द्वारा तत्काल रूप से लगाई गई रोक की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। जसपुर विधायक ने कहा कि प्रदेश के सहकारी बैंकों में ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून व पिथौरागढ़ आदि जनपद के बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों की विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें आचार संहिता के चलते सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई और आनन-फानन में रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के पदों पर व्यापक स्तर का भ्रष्टाचार देखते हुए सरकार द्वारा तत्काल रोक लगा दी थी। विधायक ने बताया उन्होंने इसमें सहकारिता मंत्री को पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जिसमें सहकारिता मंत्री ने इस संबंध में एसआईटी से जांच का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार