बिजनौर: डीजे पर डांस को लेकर चली गोलियां, बच्चे की मौत
बिजनौर, अमृत विचार। जन्मदिन समारोह में डीजे पर डांस को लेकर कुछ किशोरों के बीच में विवाद हो गया। उसी बीच दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दूसरे मकान की छत पर खड़े एक बच्चे को गोली लग गई। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे …
बिजनौर, अमृत विचार। जन्मदिन समारोह में डीजे पर डांस को लेकर कुछ किशोरों के बीच में विवाद हो गया। उसी बीच दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दूसरे मकान की छत पर खड़े एक बच्चे को गोली लग गई। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला चाहशीरी में शुक्रवार की रात इकरार के 15 वर्षीय पुत्र अरमान के जन्मदिन पर कार्यक्रम था, जिसमें आकिब पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला लड़ापुरा, इमरान पुत्र अरमान निवासी मोहल्ला चाहशीरी तथा बसी उर्फ पिद्दी का डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों किशोरों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दूसरी छत पर खड़े जुनैद (10 वर्ष) पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम मुबारकपुरकला थाना हीमपुर दीपा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल जुनैद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में आया था, जो रिश्तेदार की छत से जन्मदिन का कार्यक्रम देख रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- बिजनौर: साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
