जॉन अब्राहम ने King Khan की तारीफ की, कहा- आज मैं जिस भी मुकाम पर खड़ा हूं, वो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने किंग खान शाहरुख खान की तारीफ करते हुये कहा कि वह आज जो भी हैं, शाहरुख खान की बदौलत ही हैं। जॉन जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आयेंगे। एक्टर ने शाहरूख की की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह आज …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने किंग खान शाहरुख खान की तारीफ करते हुये कहा कि वह आज जो भी हैं, शाहरुख खान की बदौलत ही हैं। जॉन जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आयेंगे।

एक्टर ने शाहरूख की की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह आज जो भी हैं, शाहरुख की बदौलत हैं।

उन्होंने किंग खान के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर खड़ा हूं, वह शाहरुख खान की वजह से ही है। जॉन ने बताया कि जब उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की थी, तो एक प्रतियोगिता के जज शाहरुख खान ही थे।

एक्टर ने कहा कि उनके लिये शायद वह एक प्रतियोगिता ही होगी, लेकिन उसी की वजह से मैं उनका एहसानमंद हूं। मैं बता नहीं सकता कि मैं शाहरुख का कितना सम्मान करता हूं।

पढ़ें-Miami Open : नाओमी ओसाका को हराकर इगा स्वियातेक ने जीता मियामी ओपन खिताब, नंबर एक रैंकिंग पर पहुंची

संबंधित समाचार