बरेली: प्राथमिक स्कूलों के बच्चे सीखेंगे जीवन कौशल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संक्रमण के बाद दस जीवन कौशल सुझाए, जिन्हें शुरुआती शिक्षा के साथ सिखाने का निर्देश दिया है। नई शिक्षा नीति में भी इस पर जोर दिया गया है। इसी के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को कक्षावार तय पाठ्यक्रम के साथ …

बरेली, अमृत विचार। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना संक्रमण के बाद दस जीवन कौशल सुझाए, जिन्हें शुरुआती शिक्षा के साथ सिखाने का निर्देश दिया है। नई शिक्षा नीति में भी इस पर जोर दिया गया है। इसी के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।

प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को कक्षावार तय पाठ्यक्रम के साथ ही जीवन कौशल भी सिखाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं उन्हें अच्छा नागरिक बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

बच्चों को ये बातें सिखाने के लिए उन्हीं के पाठ्यक्रम को ही आधार बनाया गया है। अलग-अलग पाठों में इन कौशलों का दूसरे रूप में जिक्र है। शिक्षकों को पढ़ाते समय संबंधित विषय के साथ अब यह भी बताना होगा कि इससे उनके जीवन में यह फायदा भी होगा, ताकि वे समाज में अच्छे नागरिक बनें। इसके लिए विद्यालयों में सहयोगी अभ्यास भी कराए जाएंगे।

विभागीय जानकारी के मुताबिक इसके लिए शिक्षकों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण आफलाइन दिया गया था, जिसका अब आनलाइन माड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। ताकि बच्चों का पढ़ाई में कौशल विकास से मदद मिले। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर जनपद के सभी प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इस संबंध में बीएसए विनय कुमार का कहना है कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और स्वस्थ्य रखने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। पिछले सत्र से इसकी शुरूआत हुई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण यह स्कूलों में संचालित नहीं हो सका था। इस बार इसे संचालित कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार