बाराबंकी: आग लगने से गृहस्थी जलकर हुई राख, हुआ भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। खेत में काम करने गए किसानों के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ट्यूबेल का इंजन भी आग में राख हो गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र …

बाराबंकी। खेत में काम करने गए किसानों के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ट्यूबेल का इंजन भी आग में राख हो गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बढ़ाइन पुरवा मजरे मंझेला की है। यहां के निवासी धनीराम व श्री प्रसाद अपने परिजनों के साथ गांव के बाहर खेतों में काम करने गए हुए थे। दोपहर में मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग पूरे छप्पर नुमा मकान में फैल गई दोनों मकान आग की लपटों से घिर गए घरों में रखा अनाज कपड़े सहित गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने फायर स्टेशन रामसनेही घाट को सूचना दी। तब तक ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और फायर बिग्रेड बीच रास्ते से वापस लौट आयी। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था खेत में काम कर रहे हैं।

धनीराम और श्रीप्रसाद सूचना पर दौड़ते हुए अपने घर पहुंचे तो उनका आशियाना राख का ढेर बन चुका था पूरे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उप जिला अधिकारी को भेजी है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान: कार खाई में गिरी, हादसे में जोधपुर के ‘मेहरानगढ़ म्यूजिम ट्रस्ट’ के निदेशक की मौत

संबंधित समाचार