रुद्रपुर: 120 नशीले इंजेक्शन के साथ एडीटीएफ की टीम ने नशा तस्कर को दबोचा
रुद्रपुर, अमृत विचार। एंटी ड्रग्स टास्ट फोर्स की टीम ने एक नशा तस्कर को दबोचा है। उसके पास से टीम ने 120 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, एडीटीएफ टीम प्रभारी कमाल हसन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एंटी ड्रग्स टास्ट फोर्स की टीम ने एक नशा तस्कर को दबोचा है। उसके पास से टीम ने 120 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, एडीटीएफ टीम प्रभारी कमाल हसन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सोनिया होटल के पास टाइल्स मार्केट के करीब पहुंचे तो उसकी बराबर के कच्चे रास्ते से एक संदिग्ध युवक हाथ में सफेद रंगा प्लास्टिक का कट्टा लाता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर एडीटीएफ टीम ने उसे रोका तो वह भागने लगा। जिसे टीम ने घेरकर पकड़ लिया।
कट्टे की तलाशी लेने पर टीम को अलग-अलग नशे के कुल 120 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम सुदामा पार्क, रम्पुरा निवासी करन कुमार उर्फ करना बताया। आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शन का सेट तीन सौ रुपये में लालपुर निवासी सोनू नाम के व्यक्ति से लाकर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार उसके खिलाफ संबंधित धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडीटीएफ टीम में प्रभारी के अलावा सिपाही आसिफ हुसैन, जरनैल सिंह, महिला सिपाही कंचन चौधरी आदि शामिल रहे।
