उन्नाव: एक चिंगारी से भड़की आग, 100 बीघा फसल जलकर हुई राख, मचा हड़कंप
उन्नाव। गंगा कटरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिखारीपुर पतसिया के खेतों के निकट स्थित बाग में सोमवार दोपहर आलू भूनते समय उठी चिंगारी से भड़की आग ने जमकर तबाही मचाई। इस अग्निकांड में चार दर्जन काश्तकारों की करीब 100 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। किसानों व दमकल के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया …
उन्नाव। गंगा कटरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिखारीपुर पतसिया के खेतों के निकट स्थित बाग में सोमवार दोपहर आलू भूनते समय उठी चिंगारी से भड़की आग ने जमकर तबाही मचाई। इस अग्निकांड में चार दर्जन काश्तकारों की करीब 100 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। किसानों व दमकल के संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसानों को तकरीबन 25 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
गंगा नदी के तट पर बसे ग्राम भिखारीपुर पतसिया के मजरा गढ़ेवा में आज दोपहर बाद करीब ढाई बजे गांव के निकट एक बाग में बच्चे आग में आलू भून रहे थे। आलू भूनते समय उठी आग की चिंगारी अचानक पड़ोस में ही स्थित जुराखन पुत्र शिवनारायण के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। जिससे फसल धू-धू कर जलने लगी।
ग्रामीण किसानों अपने अलग अलग तरीकों से आग पर काबू पाने के कोशिश की। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग से पूर्व ग्राम गढ़ेवा निवासी जुराखन, श्री राम, गुड्डू ,अशोक, विनोद व दिनेश और ग्राम गुलरिहा के काश्तकार रामचंद्र, राकेश, अविनाश, कुलदीप, बाबू, पूना, सूबेदार, सुखदेव दास व रामपाल तथा ग्राम सहिबापुर निवासी राजेंद्र सहित करीब दो दर्जन काश्तकारों के खेतों में खड़ी करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और हल्का लेखपाल ने आग से नष्ट हुई संपत्ति का जायजा लिया और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी।
यह भी पढ़ें; उन्नाव: कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बीजेपी सरकार को जमकर कोसा
