पौड़ी: खाई में गिरा ट्रक, तीन शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद होने बताये गये। हालांकि इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी। …

पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से तीन शव बरामद होने बताये गये।

हालांकि इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी। यह भी पता नहीं चल पाया कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं घटना सोमवार आधी रात के बाद की बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था।

संबंधित समाचार