बहराइच: छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस
बहराइच। राम प्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा में बुधवार को हाई स्कूल की परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर एग्जाम दे रहे छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले में इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल में इंग्लिश की परीक्षा …
बहराइच। राम प्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा में बुधवार को हाई स्कूल की परीक्षा में दूसरे छात्र के स्थान पर एग्जाम दे रहे छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले में इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल में इंग्लिश की परीक्षा सुबह पाली में शुरू हुई। पयागपुर के सुहेलवा में स्थित राम प्रकाश इंटर कॉलेज में भी छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया इंटर कालेज में शिक्षकों की जांच में एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देता मिला। शिक्षक की सूचना पर पुलिस इंटर कालेज पहुंची। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया परीक्षार्थी हरिकृष्ण पुत्र मुन्नलाल के स्थान पर पयागपुर झाला तरहर गांव निवासी कुलदीप राज पुत्र शिव प्रसाद केवट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी और नकल अधिनियम समेत अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने बोर्ड कॉपी सीज कर दी है।
यह भी पढ़ें: बरेली: शाहमतगंज के सांई मंदिर में चोरी, दान पात्र लेकर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
