बहराइच: आग लगने से दो मकान राख, मासूम की जिंदा जलकर मौत, मचा कोहराम
बहराइच। इकौना के बेल्हा राघव गांव में बुधवार को आग लग गई। आग की चपेट में आकर मासूम बालिका की जलकर मौत हो गई। जबकि मां अपनी बेटी को बचाने के चक्कर में झुलस गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बेल्हा राघव गांव में …
बहराइच। इकौना के बेल्हा राघव गांव में बुधवार को आग लग गई। आग की चपेट में आकर मासूम बालिका की जलकर मौत हो गई। जबकि मां अपनी बेटी को बचाने के चक्कर में झुलस गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बेल्हा राघव गांव में बुधवार शाम को सगे भाई रामबरन और बछराज के मकान में आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली।
परिवार के लोग घर से सामान निकालने लगे। आग की चपेट में आने से चार वर्षीय क्रांति की जलकर मौत हो गई। बेटी को बचाने के चक्कर में झुलसकर घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
लेकिन आग बुझाने के काफी देर बाद दमकल कर्मी पहुंचे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखी।अग्निकांड की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक जताया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: 26वीं वाहिनी गोरखपुर ने जीती अंतर वाहिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता, सेनानायक ने किया जवानों को पुरस्कृत
