बहराइच: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, सात चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मल्हीपुर पुलिस ने चोरी की सात बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच बाइक चोरों के घर से और दो बाइक नहर पुलिया के पास से बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य ने जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये …

बहराइच। मल्हीपुर पुलिस ने चोरी की सात बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पांच बाइक चोरों के घर से और दो बाइक नहर पुलिया के पास से बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य ने जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना मल्हीपुर मय हमराही टीम क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर देवरनिया नहर के निकट अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरारूद्दीन उर्फ बैधू पुत्र साबितर खान चन्दनकोटिया थाना सोनवा,  इमाम खां पुत्र जुमई खां निवासी चन्दन कोटिया नासिर गंज थाना और आकाश नाग पुत्र माता प्रसाद नाग निवासी नासिरगंज श्रावस्ती को दो अदद चोरी की बाइक के साथ देवरनिया नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों बाइक चोर काफी शातिर हैं। सभी के विरुद्ध श्रावस्ती जिले के विभिन्न थानों में कई मकदमें दर्ज हैं। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाइक को सीज कर दिया गया है। टीम में उप निरीक्षक इन्द्रसेन सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और कमाल अहमद शामिल रहे।

पढ़ें- गौतम बुद्ध नगर: पुलिस की AHTU की टीम नें गुमशुदा बच्चों, महिलाओं को परिजनों से मिलवाया

संबंधित समाचार