खटीमा: बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बैंक ऑफ बड़ौदा में बीते दिवस हुई 4.83 लाख की लूट के मामले में अब पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी जुट गई है। पुलिस की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वही बैंक के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस द्वारा बारीकी …

खटीमा, अमृत विचार। बैंक ऑफ बड़ौदा में बीते दिवस हुई 4.83 लाख की लूट के मामले में अब पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी जुट गई है। पुलिस की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वही बैंक के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस द्वारा बारीकी से खंगाला जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द लुटेरों तक पहुंचा जा सके। अलबत्ता पुलिस अभी किसी मुकाम पर नहीं पहुंचने की बात कह रही है।

बता दें कि बीते दिवस दिनदहाड़े दो लुटेरों ने तमंचा और चाकू की नोक पर झनकट की बॉब शाखा की मैनेजर कुसुमलता सहित चार कर्मचारियों को लॉकर रूम में बंद कर चार लाख 83 हजार 10 रुपए लूट लिए और बैंक के द्वार पर ताला लगाकर फरार हो गए। बैंक में लूट का पता तब चला जब बैंक का एक चतुर्थकर्मी किसी कार्य से बैंक से बाहर गया था और जब वह लौटा तो बैंक में ताला लटका नजर आया। साथ ही कोई भी बैंक कर्मी नजर नहीं आया।

जिस पर उसे शक हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जब बैंक में दाखिल हुई तो पता चला की मैनेजर सहित चार बैंक कर्मचारी लॉकर रूम में बंद थे और बैंक में लूट हो गई है। लूट की घटना सूचना पर पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लग सके। अब पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। वहीं बैंक लूट के खुलासे को एसओजी की टीम ने भी अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार