बाजपुर: चार लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा
बाजपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने अनेक स्थानों पर छापेमारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। चार लोगों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली व केलाखेड़ा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए हैं। विद्युत वितरण उपखंड बाजपुर में तैनात अवर अभियंता गुलजार अहमद की ओर से दर्ज करवाए गए मुकदमों के अनुसार विजिलेंस टीम …
बाजपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने अनेक स्थानों पर छापेमारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। चार लोगों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली व केलाखेड़ा थाने में अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए हैं।
विद्युत वितरण उपखंड बाजपुर में तैनात अवर अभियंता गुलजार अहमद की ओर से दर्ज करवाए गए मुकदमों के अनुसार विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए बाजपुर व केलाखेड़ा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर छापेमारी करते हुए संयोजन चेक किए। इसमें ग्राम हरलालपुर निवासी हसरत अली, वार्ड नंबर-तीन केलाखेड़ा निवासी दिनेश कुमार अग्रवाल, वार्ड नंबर-पांच केलाखेड़ा निवासी शाबिर व ग्राम बरवाला निवासी सुरजीत सिंह के यहां चोरी से बिजली का उपयोग पाया गया।
इन सभी के संयोजन विच्छेद कर केबिल कब्जे में ली गई है। साथ ही बाजपुर कोतवाली व केलाखेड़ा थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया गया है। टीम में उपखंड अधिकारी दोराहा ललित मोहन, लाइन कर्मी किशन, मनोज पासी, सहायक अभियंता सकतता कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी राकेश कुमार व सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
