सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा भट्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट राष्ट्रीय अवार्ड विनर निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी। पूजा ने साल 2020 में फिल्म ‘सड़क 2’ से कमबैक किया था। उन्होंने एक और फिल्म साइन की है। एक्ट्रेस सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में राधिका मदान की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट राष्ट्रीय अवार्ड विनर निर्देशक सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी। पूजा ने साल 2020 में फिल्म ‘सड़क 2’ से कमबैक किया था। उन्होंने एक और फिल्म साइन की है।

एक्ट्रेस सुधांशु सरिया की फिल्म ‘सना’ में काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म में राधिका मदान की भी अहम भूमिका है। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधांशु सरिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

एक्ट्रेस का कहना है, ‘मैं काफी खुश हूं कि सुधांशु सरिया ने मुझे इस बेहद महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बनाया, जिसमें महिलाओं के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है और उस तरीके से नहीं, जैसा कि दुनिया उनके बारे में सोचती है।

राधिका मदान ने पिछले महीने मार्च में मुंबई में फिल्म ‘सना’ शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म में सोहम शाह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी।

पढ़ें-बरेली: एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने डाला वोट

संबंधित समाचार