गुजरात: भरूच में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत
भरूच। गुजरात के भरूच में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत हो गई। बता दें घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब तीन बजे हुई। भरूच के एसपी लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर …
भरूच। गुजरात के भरूच में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत हो गई। बता दें घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब तीन बजे हुई। भरूच के एसपी लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया।
इसे भी पढ़ें-
रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर ओवैसी बोले- पुलिस की शह पर माहौल को बिगाड़ा गया
