रुद्रपुर: पांच-पांच सौ का अर्थदंड देकर छूटे मनचले
रुद्रपुर, अमृत विचार। अटरिया मेले में रविवार की शाम नशेड़ियों व मनचलों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने 18 मनचलों को हिरासत में लिया। सभी मनचलों को करीब एक घंटे वहीं बैठाकर पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने उनको सख्त चेतावनी भी दी। जानकारी के अनुसार …
रुद्रपुर, अमृत विचार। अटरिया मेले में रविवार की शाम नशेड़ियों व मनचलों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके तहत पुलिस ने 18 मनचलों को हिरासत में लिया। सभी मनचलों को करीब एक घंटे वहीं बैठाकर पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने उनको सख्त चेतावनी भी दी।
जानकारी के अनुसार अटरिया मेला शुरू होते ही पुलिस को मेले में नशेड़ियों व मनचलों के घूमने की सूचना मिल रही थी। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 18 मनचलों को हिरासत में लिया। जिन्हें पुलिस ने वहीं मेला चौकी के टेंट में करीब एक घंटे तक बैठाये रखा। उसके बाद पुलिस ने उन्हे पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर छोड़ दिया।
पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र डांगी ने बताया कि मेले में मनचलों व नशेड़ियों के खिलाफ मिल रही शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जिसमें 18 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया। जिसमें प्रत्येक युवक से 500 रुपये अर्थदंड वसूला।
