पीलीभीत: अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको सवार शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के जादोपुर कलां गांव निवासी आशिक पुत्र शफीउल्ला की मौत हो गई थी। वह रिश्तेदारी में बरेली जा रहे थे। दो अन्य लोग घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के …
पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ईको सवार शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के जादोपुर कलां गांव निवासी आशिक पुत्र शफीउल्ला की मौत हो गई थी। वह रिश्तेदारी में बरेली जा रहे थे। दो अन्य लोग घायल हुए थे। इस मामले में मृतक के बहनोई अश्फाक से मिली तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इसे भी पढ़ें-
मदीनाशाह का शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
