काशीपुर: परिवहन कर अधिकारी ने खुद को गोली मारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत परिवहन कर अधिकारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने आनन फानन में लहूलुहान हालत में राजकीय चिकित्सालय से मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है। रामनगर रोड …

काशीपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत परिवहन कर अधिकारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

परिजनों ने आनन फानन में लहूलुहान हालत में राजकीय चिकित्सालय से मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है। रामनगर रोड स्थित सूरज मेडिकल वाली गली निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवीर सिंह 50 वर्ष पुत्र मंजूर सिंह आज सुबह लगभग 9:30 बजे घर में मौजूद था। पत्नी किचन में नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान अचानक जसवीर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर सटाकर गोली मार ली। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो जसवीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे देख परिवार में कोहराम मच

गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। घायल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में गोली लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्त्राव होने की वजह से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

एआरटीओ अशित झा ने बताया कि जसवीर सिंह इन दिनों रुद्रपुर चेक पोस्ट पर परिवहन कर अधिकारी के रूप में कार्यरत है। लगभग 2 वर्ष पूर्व पदोन्नति के बाद उसका काशीपुर से ऊधम सिंह नगर मुख्यालय उप संभाग में रुद्रपुर के लिए तबादला किया गया। था। उसके दो बच्चे हैं। दोनों विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। एसपी काशीपुर चन्द्र मोहन घटना स्थल के बाद अस्पताल में भर्ती जसवीर के आत्महत्या करने के प्रयास के मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार