नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में अगले हफ्ते से शुरू होगा सीटी स्कैन
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगा दी गई है। अगले सप्ताह से मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद मरीजों को अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मालूम हो कि बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास चल …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगा दी गई है। अगले सप्ताह से मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद मरीजों को अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मालूम हो कि बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास चल रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट के बाद अब सिटी स्कैन मशीन भी स्थापित कर दी है। जो अगले सप्ताह से मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी। अगले सप्ताह सिटी स्कैन यूनिट का भी उद्घाटन कर दिया जाएगा। जिसके बाद सिटी के लिए मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा।
पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सिटी स्कैन यूनिट स्थापित करने में लगभग तीन करोड़ की लागत आई है। जिसके लिए डॉक्टर्स फॉर यू संस्था ने सहयोग किया है।
