रणबीर-आलिया की शादी की डेट हुई कंफर्म! शुरू हुआ प्री-वेडिंग फंक्शन
मुंबई। इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड हर कोइ कुछ न कुछ बोलता नजर आ रहा है। कई स्टार्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। दोनों की शादी की डेट को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। अब आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट …
मुंबई। इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड हर कोइ कुछ न कुछ बोलता नजर आ रहा है। कई स्टार्स भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। दोनों की शादी की डेट को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। अब आलिया भट्ट के अंकल रॉबिन भट्ट ने बताया कि आज यानी 13 अप्रैल से प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो रहे हैं। वहीं आने वाले 14 अप्रैल को यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो कपल की शादी केवल एक दिन दूर है। चेंबूर में आरके बंगले के साथ-साथ कपूर और भट्ट हाउस में जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं।
रॉबिन भट्ट ने अपने बयान में कहा, ‘मुझे शादी की तारीख में किसी बदलाव या किसी सुरक्षा मुद्दे की जानकारी नहीं है। न ही मुझे तारीख पोस्टपोन होने के बारे में सूचित किया गया है। जहां तक मुझे पता है, उनकी शादी तय कार्यक्रम के हिसाब से 14 अप्रैल को हो रही है और यह निश्चित रूप से 20 अप्रैल को नहीं है’।
वहीं इससे पहले आलिया भट्ट के भाई राहुल ने कहा था कि ‘शादी से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिसके चलते दोनों ने शादी की डेट पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया है’। राहुल ने यह भी कहा था कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को सात फेरे लेने वाले थे, जिसे बढ़ाकर 20 अप्रैल के आस पास करने की योजना बनाई गई थी।
यह कपल किस दिन सात फेरे लेंगे, इस पर मुहर लग चुकी है।
पढ़ें-कपास की खेती बहुत महत्वपूर्ण, भारत सबसे बड़ा उत्पादक- कृषि मंत्री तोमर
