हल्द्वानी: जमरानी में गौला नदी में मृत मिलीं मछलियां, जांच की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी क्षेत्र में गौला नदी में मछलियां मरी हुई पाई गईं। ग्रामीणों ने मृत मछलियां देखीं तो उन्होंने आक्रोश जताया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार नदी के पानी में कोई रसायन मिलाकर मछलियों का मारा गया हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी क्षेत्र में गौला नदी में मछलियां मरी हुई पाई गईं। ग्रामीणों ने मृत मछलियां देखीं तो उन्होंने आक्रोश जताया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार नदी के पानी में कोई रसायन मिलाकर मछलियों का मारा गया हालांकि इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
वन अधिकारियों के अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने जमरानी इलाके में गौला नदी में भारी संख्या में मछलियां मरी हुई देखीं। इस पर उन्होंने आक्रोश जताया। स्थानीय निवासी ललित जमरानी ने कहा कि गौला नदी में किसी ने रसायनिक पदार्थ मिला दिया। इस वजह से नदी का पानी दूषित हो गया और भारी संख्या में मछलियां मर गईं। वन विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
