Ranbir-Alia को बिग बी ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, शेयर किया पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्टर रणबीर कपूर के घर वास्तु में दोनों अपने खास दोस्त और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रणबीर-आलिया की शादी से पहले ही उन्हें करण जौहर, संजय दत्त के साथ कई स्टार शादी की …
मुंबई। बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्टर रणबीर कपूर के घर वास्तु में दोनों अपने खास दोस्त और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रणबीर-आलिया की शादी से पहले ही उन्हें करण जौहर, संजय दत्त के साथ कई स्टार शादी की बधाई भी दे चुके हैं। अब बिग बी ने भी कपल को शादी की बधाई दी है।
बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘केसरिया’ का क्लिप शेयर किया है और साथ ही लिखा है, ‘ईशा और शिवा, आने वाले दिनों में एक खास सफर की शुरुआत करने वाले हैं। हमारी तरफ से ढ़ेर सारा प्यार और गुड लक। चलिए इस सेलिब्रेशन की शुरुआत ब्रह्मास्त्र टीम की तरफ से कुछ स्पेशल अंदाज में करते हैं।’
नीतू कपूर और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने बुधवार को कंफर्म किया कि दोनों आज यानि 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन भी आज सुबह से शुरू होगी। 9 बजे चुड़ा और पगड़ी की रस्म के बाद कहा जा रहा है कि दोपहर में दोनों पंजाबी तरिके से शादी करेंगे।
पढ़ें-गाजियाबाद: अंबेडकर जयंती पर नगर निगम ने सजाए 31 पार्क, होंगे कई कार्यक्रम
