जसपुर: आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। एक महिला ने फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 15 दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी पर मोनिस खान, गुलनाज खान के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार …

जसपुर, अमृत विचार। एक महिला ने फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 15 दिन पहले उसकी फेसबुक आईडी पर मोनिस खान, गुलनाज खान के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया।

तब से मोनिस खान, गुलनाज खान उसकी आईडी पर उसके आपत्तिजनक फोटो और शायरी बनाकर डाल रहे हैं। उसकी बेटी की भी फोटो आईडी पर डाली गई है।

आरोप है दोनों मैसेंजर पर भी कॉल और मैसेज करके भी परेशान करते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि आईडी चलाने वाले युवक हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार