अल्मोड़ा में हल्की बारिश से मौसम सुहावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन में हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को बढ़ती उमस से राहत मिली। हालांकि पांच-दस मिनट बाद ही बारिश बंद हो गई थी। जबकि तेज …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से देर शाम तक आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन में हल्की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को बढ़ती उमस से राहत मिली। हालांकि पांच-दस मिनट बाद ही बारिश बंद हो गई थी। जबकि तेज हवाओं के चलने से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

दरअसल लंबे समय से बारिश नहीं होने और लगातार धूप खिलने से अप्रैल में हर रोज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों को उसम का सामना करना पड़ रहा था।

रात के समय भी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इधर, गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने और हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। अधिकांश समय आसमान बादलों से पटा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबर है।

संबंधित समाचार