Ramadan 2022 : शाहीन अफरीदी ने शेयर की ‘ससुर’ शाहिद के साथ तस्वीर, बोले- ‘इफ्तारी विद लाला’
नई दिल्ली। शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाजों में शुमार हैं, जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं और वह अपने खेल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी रमज़ान का महीना चल रहा है, ऐसे में शाहीन …
नई दिल्ली। शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाजों में शुमार हैं, जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेलते हैं और वह अपने खेल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी रमज़ान का महीना चल रहा है, ऐसे में शाहीन ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और अपने होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी के साथ इफ्तारी मनाई और इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। शाहीन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘लाला के साथ इफ्तारी’।
शाहीन अफरीदी की कप्तानी में जीता था पीएसएल खिताब
आपको बता दें कि लाहौर कलंदर्स ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खिताब जीता था। शाहीन अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग में किसी भी टीम की कमान संभालने वाले सबसे युवा कप्तान बने थे और पहली ही बार में उनकी अगुवाई में टीम चैम्पियन बन गई। लाहौर कलंदर्स का ये पहला पीएसएल खिताब था।
शाहीन बनेंगे अफरीदी के दामाद
शाहीन अफरीदी इस वक्त दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज में से एक हैं। शाहिद अफरीदी ने पिछले साल ही ऐलान किया था कि उनकी बड़ी बेटी की शादी शाहीन अफरीदी के साथ होगी। दोनों की सगाई हो गई है, लेकिन शादी की तारीख अभी तक पक्की नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें : ISSF 50 meter rifle three positions : ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता चयन ट्रायल, संजीव राजपूत दूसरे स्थान पर
