काशीपुर: 15.450 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने एक अधेड़ को 15.450 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार की देर शाम मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने मुखबिर की …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने एक अधेड़ को 15.450 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार की देर शाम मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ कुदईयों वाला मोड़ पर चेकिंग शुरू की। यहां उन्हें एक अधेड़ हाथ में थैला लिए दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसके झोले की तलाशी ली तो उसके अंदर से 15.450 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम सुनील बाली निवासी कविनगर टांडा उज्जैन बताया। कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी के अनुसार वह यह गांजा अपने भांजे अंकुर कौशल निवासी ग्राम आलापुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश से लाया था। जिसको किसी चक्की को डिलीवर करना था। पुलिस टीम में कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, संजय कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार