बहराइच : दबंगों ने की युवक की पीट-पीट कर हत्या
बहराइच। पयागपुर थाना के चंदवा पुर गांव में शनिवार रात नौ बजे रंजिश में मारपीट शुरू हो गई। दबंगों की पिटाई में युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवापुर गांव में रात नौ बजे के आसपास …
बहराइच। पयागपुर थाना के चंदवा पुर गांव में शनिवार रात नौ बजे रंजिश में मारपीट शुरू हो गई। दबंगों की पिटाई में युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवापुर गांव में रात नौ बजे के आसपास श्यामलाल उर्फ किलन (35) पुत्र राम लाल का पड़ोसी से विवाद शुरू हुआ। विवाद के दौरान ही मारपीट शुरू हो गई। दबंगों ने किलन की जमकर पिटाई शुरू कर दी। पति को पिटता देख पत्नी सुमिता (32) बचाने दौड़ी तो दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
दबंगों के मारपीट में युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया, थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। पुलिस दबंगों की धर पकड़ में लग गई है।
यह भी पढ़ें : बरेली: बेटी की हत्या कर पिता ने डीजल डाल जला दी लाश, गिरफ्तार
