हल्द्वानी: पानी के फिजूल खर्च पर रोक की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी की तपिस के साथ पानी की किल्लत को लेकर बढ़ती दुश्वारियों को देखते हुए अब व्यापारियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशासन से पानी के फिजूल खर्च को रोकने और निर्माण कार्य और व्यवसायिक प्रयोग में न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी की तपिस के साथ पानी की किल्लत को लेकर बढ़ती दुश्वारियों को देखते हुए अब व्यापारियों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशासन से पानी के फिजूल खर्च को रोकने और निर्माण कार्य और व्यवसायिक प्रयोग में न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो पानी की बचत की जा सकेगी।

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि गाड़ियों की धुलाई में हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहाया जा रहा है। कई निर्माण कार्यों में पानी का खूब प्रयोग हो रहा है। इसके साथ ही इसके अलावा भी कई कार्यों में पानी की फिजूल खर्ची बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को भी ज्ञापन प्रेषित कर पेयजल बचत के लिए कार्रवाई की मांग की गई है।

संबंधित समाचार