IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स को मिलेगी कोलकाता नाइट राइडर्स से कड़ी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आईपीएल का 30वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में सोमवार को खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान को कोलकाता की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान छह मैचों में चार जीतकर अंक तालिका में तीसरे और कोलकाता छह मैचों में तीन जीतकर छठे स्थान पर है। कोलकाता के आंद्रे …

मुंबई। आईपीएल का 30वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में सोमवार को खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान को कोलकाता की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान छह मैचों में चार जीतकर अंक तालिका में तीसरे और कोलकाता छह मैचों में तीन जीतकर छठे स्थान पर है। कोलकाता के आंद्रे रसेल ने ने हैदराबाद के ख़िलाफ़ अंतिम मुक़ाबले में 25 गेंदों में 49 रन की पारी खेली थी और फिर दो विकेट भी लिए थे। वह हार्दिक पांड्या के बाद इस सीज़न के सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी हैं।

जॉस बटलर के नाम इस सीज़न में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। उन्होंने पांच मैचों में अब तक 152.80 की स्ट्राइक रेट और 18 छक्कों की मदद से 272 रन बनाए हैं। केकेआर के ख़िलाफ़ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने नौ पारियों में सात बार कम से कम 20+ का स्कोर बनाया है। हालांकि वह अभी तक केकेआर के ख़िलाफ़ अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन हालिया कुछ पारी में नाकाम रहे हैं लेकिन अपने फ़ॉर्म से बस एक पारी दूर हैं। वह एक पारी इस मैच में भी आ सकती है। उन्होंने सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ 27 गेंदों में 55 रन बनाकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी।

पावरप्ले के बाद बीच के ओवरों में उनके नाम 25 परियों में 159 की स्ट्राइक रेट से 706 रन हैं। राजस्थान के लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल के नाम फ़िलहाल पांच मैचों में सर्वाधिक 12 विकेट हैं। पिछले आईपीएल से उनके नाम मध्य ओवरों की 20 पारियों में 6.80 की इकॉनमी से सर्वाधिक 27 विकेट दर्ज है कर्नाटक का यह युवा ओपनर देवदत्त पड़िक्कल पिछले साल की तरह अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फ़ॉर्म में तो नहीं है, लेकिन 41, 37 और 29 का स्कोर बनाकर फ़ॉर्म में वापसी की झलक दिखलाई है।

सैमसन की तरह ही वह अपने सर्वश्रेष्ठ से बस एक पारी दूर हैं और वह पारी कभी भी आ सकती है। ऐसे में निश्चित रूप से उन पर जोखिम लिया जा सकता है। केकेआर के ख़िलाफ़ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है और उन्होंने पिछली पांच परियों में उनके ख़िलाफ़ 21, 22, 25, 25 और 32 का स्कोर बनाया है। कोलकाता के अबूझ स्पिनर सुनील नारायण पांच की इकॉनमी से गेंदबाज़ी कर रहे हैं और इस सीज़न के अब तक के सबसे कंजूस गेंदबाज़ रहे हैं। उन्हें बल्लेबाज़ी में भी ऊपर भेजा जाता है। तो वह फ़ायदे का सौदा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, PBKS Vs SRH : उमरान मलिक और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 151 रन पर रोका

संबंधित समाचार