हल्द्वानी: रविवार को भी बिजली ने चैन नहीं लेने दिया
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी की तपिस के बीच बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। रविवार के दिन भी लोगों को बिजली के बगैर बेचैन होना पड़ा। सुबह नौ बजे से बिजली गुल हो गई और पूरी दोपहरी तंग करने के बाद शाम को छह बजे रोस्टिंग खत्म की गई। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी की तपिस के बीच बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। रविवार के दिन भी लोगों को बिजली के बगैर बेचैन होना पड़ा। सुबह नौ बजे से बिजली गुल हो गई और पूरी दोपहरी तंग करने के बाद शाम को छह बजे रोस्टिंग खत्म की गई। यही नहीं उसके बाद भी कई क्षेत्रों में बिजली की आधा-आधा घंटा कटौती की गई।
बिजली विभाग द्वारा भीषण गर्मी के दौरान घंटों कटौती की जा रही है। लोग परेशान हैं। रविवार को गायत्री नगर, आजादनगर और शीशमहल के रहने वालों को बिजली रोस्टिंग ने खूब सताया। इन क्षेत्रों में रानीबाग बिजलीघर से गायत्री नगर और केडी चौराहा बिजलीघर से आजाद नगर में सुबह नौ बजे ही बिजली गुल कर दी गई। दोपहर दोपहर एक बजे के बाद बिजली चालू की गई। वहीं रानीबाग बिजलीघर से ही आदाज नगर क्षेत्र में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक बिजली संकट रहा। विभाग का कहना है कि घोषित कटौती की जा रही है।
आज मुखानी और रामपुर रोड सात घंटे कटौती
सोमवार को मुखानी और रामपुर रोड पर छह से सात घंटे बिजली की कटौती होगी। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि हाईडिल गेट बिजली घर से मुखानी क्षेत्र में सुबह दस से शाम पांच और केडी चौराहा बिजलीघर से रामपुर रोड पर सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली की रोस्टिंग होगी।
