रुद्रपुर: हाईवे पर दिनदहाड़े कत्ल से रुद्रपुर में भी खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रामपुर-रुद्रपुर हाईवे पर रेलवे क्रासिंग के पास दिनदहाड़े एक युवक को दो गोली मार दी। जिसको घायल अवस्था में यूपी सीमा पर स्थित एक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा एक बाइक किस्तों पर ले रखी थी। जिसकी किस्त …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रामपुर-रुद्रपुर हाईवे पर रेलवे क्रासिंग के पास दिनदहाड़े एक युवक को दो गोली मार दी। जिसको घायल अवस्था में यूपी सीमा पर स्थित एक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा एक बाइक किस्तों पर ले रखी थी। जिसकी किस्त जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने इस घटना का अंजाम दिया। सूचना पर मौके पर यूपी पुलिस भी पहुंची गई और घटना की जानकारी ली। वही बॉर्डर पर पुलिस हुए मर्डर से रुद्रपुर की पुलिस में भी हड़कंप मच गया और बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके।

जानकारी के अनुसार यूपी के जिला रामपुर के बिलासपुर, आवास विकास निवासी संदीप सिंह उर्फ दीपू मंड ने एक बाइक फाइनेंस कराई थी। जिसकी किश्ते किसी कारणवश वह जमा नहीं कर सका। किश्ते जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी ने गाड़ी खींचने के लिए का काम एक ग्रुप को दिया था।

रविवार को दीपू मंड अपनी मां चरणजीत कौर को लेकर बाइक से बिलासपुर से रुद्रपुर की तरफ आ रहा था। तभी यूपी क्षेत्र में रुद्रपुर बॉर्डर के पास आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। जिसका विरोध करने पर गुस्साए दो लोगों ने तमंचा निकालकर दीपू को गोली मार दी।

जिसे राहगीरों व एंबुलेंस की मदद से बॉर्डर पर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यूपी पुलिस मामले की जांच में लग गई है। वही रामपुर एसएसपी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। हाइवे पर मर्डर की सूचना से रुद्रपुर पुलिस में भी हड़कंप मच गया और पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। यूपी क्षेत्र की घटना होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। फिर भी बदमाशों के इधर आने की आशंका पर पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी।

हत्या में रुद्रपुर के दो युवकों के नाम भी आये सामने

रुद्रपुर। यूपी क्षेत्र में सीमा के पास की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में रुद्रपुर के दो युवकों के नाम भी यूपी पुलिस के सामने आये है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रुद्रपुर के रहने वाले है और फाइनेंस की गाड़ी खींचने का कार्य करते है। हत्यारों के नाम सामने आने पर यूपी पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

इधर मामले में रुद्रपुर के सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि घटना यूपी क्षेत्र की है और यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुद्रपुर के दो युवकों के नाम सामने आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही यूपी पुलिस ने अभी तक उनसे इस संबंध में संपर्क किया है। यूपी पुलिस सहयोग मांगती है। तो पूरी मदद की जायेगी।

संबंधित समाचार