रामनगर: रिजार्ट कर्मियों से मारपीट में पर्यटक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दो रिजॉर्ट कर्मचारियों के साथ चाकू से हमला के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दीपक रावत ग्राम ढेला निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पर्यटक समीन खान निवासी 569के/36, भार्गव कानपुर रोड, बड़ा गांव (लखनऊ) द्वारा जिंजर …
रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने दो रिजॉर्ट कर्मचारियों के साथ चाकू से हमला के साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दीपक रावत ग्राम ढेला निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पर्यटक समीन खान निवासी 569के/36, भार्गव कानपुर रोड, बड़ा गांव (लखनऊ) द्वारा जिंजर ग्रीन रिजार्ट में उसके व उसके साथ कार्य करने वाले धीरज के साथ मारपीट कर चाकू से धीरज के कान पर हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई है।
इसके साथ ही रिजार्ट का सामान भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर समीर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
