गाजीपुर: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग का केस, पुलिसकर्मी की मदद से हुआ था अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थानान्तर्गत अपहरण के एक मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि किडनैपिंग के इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था जिसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के …

गाजीपुर। जनपद के सैदपुर थानान्तर्गत अपहरण के एक मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि किडनैपिंग के इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था जिसे गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास चंदौली निवासी मेघ श्याम सिंह अपनी बेटी को गाजीपुर के ओड़िहार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आए थे। जब वह वापस जा रहे थे, तब सैदपुर से चंदौली को जोड़ने वाली रामकरण सेतु पर करीब 100 मीटर के आसपास पहुंचे थे।

सभी बोलेरो में सवार अपहरणकर्ता उनके बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया और फिर उन्हें बोलेरो में लेकर चले गए। इस दौरान अपहरणकर्ता उनकी गाड़ी भी लेकर चले गए।

अपहरण के बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की। इस बात की जानकारी चंदौली पुलिस ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक को दी इसके बादएक टीम का गठन कर मामले पर जांच शुरू हुई।  करीब 8 से 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दो अपहरणकर्ताओं के साथ अपहृत व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

पढ़ें- बरेली: भाजयुमो के युवा उत्थान कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार

संबंधित समाचार