हल्द्वानी: सुभाष नगर और केडी चौराहा के दो फीडरों से होगी कॉलोनियों में कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तपिस भरी गर्मी में बिजली रोस्टिंग लोगों को खूब सता रही है। मंगलवार को चार फीडर घंटों बंद रहेंगे। दो बिजलीघरों के इन फीडरों से सुबह नौ बजे से ही रोस्टिंग शुरू कर दी जायेगी। शाम छह बजे तक यह स्थिति बनी रहने से लोगों को दोपहर में दुश्वारियों का सामना करना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तपिस भरी गर्मी में बिजली रोस्टिंग लोगों को खूब सता रही है। मंगलवार को चार फीडर घंटों बंद रहेंगे। दो बिजलीघरों के इन फीडरों से सुबह नौ बजे से ही रोस्टिंग शुरू कर दी जायेगी। शाम छह बजे तक यह स्थिति बनी रहने से लोगों को दोपहर में दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है।

एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि सुभाष नगर बिजलीघर से सेंटपॉल फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह नौ से दोपहर एक और नवाबी रोड पर दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रोस्टिंग रहेगी। वहीं, कालाढूंगी चौराहा बिजलीघर से गांधी नगर में सुबह नौ से दोपहर एक और बरेली रोड पर सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सोमवार हाईडिल गेट बिजली घर का मुखानी फीडर सुबह दस से शाम पांच और कालाढूंगी चौराहा बिजलीघर से रामपुर रोड का फीडर सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रखा गया। गर्मी में इस रोस्टिंग से लोगों परेशान होने लगे हैं।

संबंधित समाचार