बाजपुर: घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में …
बाजपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में कहा कि 15 अप्रैल को दिन में वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म किया।
इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद विक्रम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
