हल्द्वानी: विक्षिप्त मां के सामने फंदे पर झूला बेटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसिक रूप से विक्षिप्त मां के सामने एक बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी विवेक अग्रवाल (22) यहां सरस्वती कॉलोनी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसिक रूप से विक्षिप्त मां के सामने एक बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी विवेक अग्रवाल (22) यहां सरस्वती कॉलोनी लालडांठ में अपनी मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले उसकी पत्नी 10 साल की बेटी को साथ लेकर विवेक को छोड़कर चली गई थी। कुछ समय पहले विवेक ने पीलीभीत स्थित अपना मकान भी बेच दिया था।
घर खर्च व मां की देखभाल के लिए वह परचून की एक दुकान में काम करता था। सोमवार शाम को वह लौटा तो मां घर पर ही थी। मां को खाना खिलाने के बाद विवेक ने फंदा लगाया और जान दे दी। मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया आर्थिक तंगी और परिवार में विघटन आत्महत्या की वजह हो सकती है। हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है।
