रुद्रपुर: पतंजलि योग ग्राम में उपचार के नाम पर ठगे 60 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन पतंजलि योग ग्राम में उपचार कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये ठगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ओमेक्स रिवेरा निवासी राजीव अग्रवाल …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन पतंजलि योग ग्राम में उपचार कराना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर 60 हजार रुपये ठगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ओमेक्स रिवेरा निवासी राजीव अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 फरवरी 2022 को उन्होंने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार की ऑनलाइन जानकारी के लिए अपना नंबर एक साइट पर डाला था। जिसके बाद उनके नंबर पर एक व्हाट्सअप कॉल आया और कॉल करने वाले ने स्वयं को पतंजलि का प्रतिनिधि बताया।

संबंधित जानकारी देने के बाद उसने 10 दिन के इलाज के लिए एक बैंक का खाता नंबर देकर उसमें 60 हजार रुपये जमा करने को कहा। जिसकी बातों पर भरोसा कर उन्होंने उसी दिन उस खाते में 60 हजार रुपये जमा कर दिये। लेकिन उसके बाद भी उपचार से संबंधित कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने पतंजलि के एक अन्य नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि खाता पतंजलि का नहीं है। जिसके बाद उनको अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार