बरेली: कल से मुंबई के लिए रवाना होगी समर स्पेशल ट्रेन
बरेली, अमृत विचार। मुंबई जाने वाले यात्रियों को रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने काठकोदाम से बरेली के रास्ते मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। उन्होंने बताया कि काठगोदाम …
बरेली, अमृत विचार। मुंबई जाने वाले यात्रियों को रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने काठकोदाम से बरेली के रास्ते मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। उन्होंने बताया कि काठगोदाम से यह ट्रेन पहले फेरे के लिए गुरुवार को रवाना होगी।
वहीं मुंबई से पहले फेरे के लिए ट्रेन बुधवार को रवाना होगी। ट्रेन के संचालन के लिए रेल प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम समर स्पेशल सुपरफास्ट सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। मुंबई से हर बुधवार 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08 और 15 जून को ट्रेन चलेगी, जबकि 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार काठगोदाम से 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, 02, 09 एवं 16 जून को चलेगी।
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम समर स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम, मथुरा, कासगंज, बदायूं के रास्ते बरेली जंक्शन से 10.50 बजे रवाना होगी। बरेली सिटी से 11.05, इज्जतनगर से 11.25 , बहेड़ी से 12.22, किच्छा से 12.40 रवाना होगी। वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52, लालकुआं से 18.33, किच्छा से 19.09, बहेड़ी से 19.30, इज्जतनगर से 20.08, बरेली सिटी से 20.23, बरेली जं. से 20.47 बजे चलकर अगले दिन 20.55 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बेसिक स्कूल की छात्राओं ने गुड टच- बेड टच की ली जानकारी
