लखनऊ: सपा के पूर्व नेता पर धारदार हथियारों से हुआ वार, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सपा की व्यापार सभा का पूर्व जिला सचिव था। घटना के दिन लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से खूब पीटा। इसके बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जिसकी एक दिन बाद …

लखनऊ। राजधानी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह सपा की व्यापार सभा का पूर्व जिला सचिव था। घटना के दिन लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से खूब पीटा। इसके बाद गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जिसकी एक दिन बाद मौत हो गई।

घरवालो का आरोप है कि बिना ठीक हुए बेटे को अस्पताल ने डिस्चार्ज कर दिया था। मृतक युवक की 6 महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस ने 2 नामजद के साथ-साथ 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, PGI में रहने वाला रोहित यादव को रेवता पुर निवासी सचिन यादव ने फोन करके सेक्टर-8 बाजार बुलाया था। उसके बाद सचिन और उसके पांच साथियों ने मिलकर रोहित के साथ गाली-गलौज की और लाठी डंडे से पिटना शुरू कर दिया।

जिसके बाद युवक को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार की ओर से सचिन, शिवकुमार के साथ-साथ पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार, ‘एक युवक की मौत हो गई है, वह ट्रामा सेंटर में एडमिट था, घर वालों ने पिटाई का आरोप लगाया है जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।’

पढ़ें-लखनऊ: 19वीं रमजान के जुलूस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह चार बजे से लागू होगा डायवर्जन

संबंधित समाचार