गरमपानी: बिरखन गांव में तेंदुए का आतंक, पिंजरा लगाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के बिरखन गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ आए दिन मवेशियों का शिकार कर रहा है जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ताजे मामले में बुधवार को तेंदुए ने सरपंच कुबेर सिंह के गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है …

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के बिरखन गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ आए दिन मवेशियों का शिकार कर रहा है जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ताजे मामले में बुधवार को तेंदुए ने सरपंच कुबेर सिंह के गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ पर खेती पहले से ही चौपट है। ग्रामीण पशुपालन अपनाकर जैसे-तैसे घर चला रहे हैं लेकिन अब जंगली जानवरों द्वारा मवेशियों का शिकार करने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोगों में भी तेंदुए का खौफ बना हुआ है। स्थानीय मदन सिंह, गोपाल सिंह, इंदर सिंह, हरेंद्र सिंह आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और पशुपालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार