हल्द्वानी: सत्यापन करने गए एसएसआई की कार में भोंका सूजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी कार से सत्यापन करने गए कोतवाली के एसएसआई तारा सिंह राणा की कार में एक युवक ने सूजा भोंक दिया। जिससे उनकी कार के दो टायर खराब हो गए। रोहिंग्या की तलाश में जारी सत्यापन अभियान के तहत एसएसआई तारा सिंह राणा सुबह राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के लिए गए थे। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी कार से सत्यापन करने गए कोतवाली के एसएसआई तारा सिंह राणा की कार में एक युवक ने सूजा भोंक दिया। जिससे उनकी कार के दो टायर खराब हो गए।

रोहिंग्या की तलाश में जारी सत्यापन अभियान के तहत एसएसआई तारा सिंह राणा सुबह राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार धोबीघाट के पास खड़ी कर दी और इलाके में सत्यापन करने चले गए। जब वह वापस लौटे तो कार के अगले और पिछले हिस्से का टायर पंचर था।

कार कुछ दूर चलने पर इसका पता लगा, लेकिन तब तक टायर खराब हो चुके थे। पड़ताल करने पर पता चला कि जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां राजपुरा निवासी एक युवक के सब्जी के दो ठेले लगते थे। आरोपी एक नशेड़ी की मदद से कार के टायरों को खराब कर दिया। अपनी गलती मानने और कार ठीक कराने पर पुलिस ने उसे क्षमा दान दे दिया। आरोपी ने कहाकि उसे पता नहीं था कि कार पुलिस की है।

संबंधित समाचार