मुरादाबाद : नाले में मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रिंस रोड पर शनिवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद …
मुरादाबाद, अमृत विचार। गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रिंस रोड पर शनिवार सुबह नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रिंस रोड पर गलशहीद चौराहे के पास बड़ा नाला में शनिवार सुबह पंजाब आयरन स्टोर के नजदीक करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सफाईकर्मी की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव को बाहर निकलवाया। तब तक मौके पर भीड़ लग चुकी थी। भीड़ में शामिल लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने फोटो और वीडियो बनवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। उसके शरीर पर ब्लेड के कई निशान मिले हैं। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शराब के नशे में दो युवकों ने लगा ली फांसी
