नैनीताल: पानी के लिए त्राहिमाम, भड़के लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल किल्लत भी शुरू हो चुकी है। आलम यह है कि लोगों को जरुरत का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। हल्द्वानी से लेकर पहाड़ों तक पेयजल समस्या बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में भी पेयजल की …

गरमपानी, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल किल्लत भी शुरू हो चुकी है। आलम यह है कि लोगों को जरुरत का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। हल्द्वानी से लेकर पहाड़ों तक पेयजल समस्या बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में भी पेयजल की किल्लत बनी हुई है। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को खाली बर्तनों के साथ मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

ग्राम प्रधान अमेल फुलारा, ज्येष्ठ प्रमुख गीरधर मचखोली, उपप्रधान जीवन मचखोली, सरपंच किशोर कुमार ने बताया कि आपदा के बाद से ही गांव में पेयजल आपूर्ति चरमराई हुई है। लगातार आवाज उठाने जाने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। गांव के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। ग्रामीणों ने संबधित विभाग पर गांव की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि यही हालात रहे तो जल संस्थान के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संबंधित समाचार