बाजपुर: बिजली चोरी में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। विद्युत वितरण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने अवगत कराया कि अवर अभियंता गुलजार अहमद, उप खंड अधिकारी गुलशन बुलानी, सहायक अभियंता सतर्कता कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी राकेश कुमार सिंह व मोहन सिंह एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ विद्युत चेकिंग की गई। जिसमें नगरीय क्षेत्र में वार्ड नंबर-तीन मोहल्ला रामभवन निवासी ओमप्रकाश …

बाजपुर, अमृत विचार। विद्युत वितरण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने अवगत कराया कि अवर अभियंता गुलजार अहमद, उप खंड अधिकारी गुलशन बुलानी, सहायक अभियंता सतर्कता कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी राकेश कुमार सिंह व मोहन सिंह एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ विद्युत चेकिंग की गई।

जिसमें नगरीय क्षेत्र में वार्ड नंबर-तीन मोहल्ला रामभवन निवासी ओमप्रकाश पुत्र चेतन लाल को 1.709 किलोवाट चोरी करते पाया गया जिसके चलते संयोजन विच्छेदन करते हुए 14 मीटर केबिल कब्जे में ली गई।

इसी वार्ड के परवेश पुत्र लड्डन मास्टर को 2.517 किलोवाट, अनिल पुत्र ओमप्रकाश को 1.339 किलोवाट, वार्ड नंबर-चार मोहल्ला गांधीनगर निवासी मोरसरी पत्नी जब्बू राम को 0.830 किलोवाट, ग्राम दियोहरी नमूना निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र लक्खा सिंह को 2.725 किलोवाट बिजली का प्रयोग चोरी से करते पाया गया। इस सभी के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं।

संबंधित समाचार