खटीमा: तीन दिनों में अवैध खनन में 10 ट्रॉलियां पकड़ीं, माफियाओं में मचा हड़कंप
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में विस चुनाव के बाद से बेलगाम खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा तेज हो गया है। पुलिस ने तीन दिन में ही अवैध मिट्टी खनन में लिप्त 10 ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम तक चले अभियान में दो और अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में विस चुनाव के बाद से बेलगाम खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा तेज हो गया है। पुलिस ने तीन दिन में ही अवैध मिट्टी खनन में लिप्त 10 ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम तक चले अभियान में दो और अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया। अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि सीमांत क्षेत्र के नदी नालों में अवैध खनन के खेल में राज्य गठन के बाद क्षेत्र ही नहीं बाहरी क्षेत्र के बड़े माफियाओं के लिप्त होने की चर्चा रही है। इस विस चुनाव के दौरान खनन पर कड़ा अंकुश नजर आया। अब चुनाव खत्म होते ही खनन माफिया बेलगाम होने की चर्चा है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
पुलिस के अनुसार बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में दो दिन पहले बिचई क्षेत्र से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। उधर, शुक्रवार देर शाम तक एसआई कैलाश देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। बताया कि श्रीपुर बिचवा क्ष्ेत्र से अवैध मिटटी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया।
