लखनऊ: जज के मकान में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित दयाल रेजिडेंसी के एक मकान में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के गले पर चाकू के गहरे निशान बताए जा रहे हैं। जिस मकान में युवक का शव मिला है, वह एक जज का बताया जा रहा है। घटना की …
लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित दयाल रेजिडेंसी के एक मकान में रविवार सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के गले पर चाकू के गहरे निशान बताए जा रहे हैं। जिस मकान में युवक का शव मिला है, वह एक जज का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
छत्तीसगढ़ निवासी मोहित साहू (32) परिवार के साथ दयाल रेजिडेंसी में एक जज के मकान में बतौर केयरटेकर रहता था। परिवार में उसके पत्नी के अलावा 3 बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक मोहित साहू की पत्नी ने सुबह करीब 6 बजे 112 नंबर सेवा पर पुलिस को फोन कर पति की हत्या होने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं इस मामले में चिनहट पुलिस ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर दी जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-लखनऊ: डॉक्टर के टेबल पर आला की जगह दिखा पिस्टल, CMO ने दिए जांच के आदेश
