डीजीपी ने कानपुर आउटर पुलिस कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा- महिला थानों की बढ़ाई जाएगी संख्या
कानपुर। महिला सशक्तिकरण की ओर पूरा फोकस है। उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। अगले कुछ वर्षों में सभी जनपदों में महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बात डीजीपी मुकुल गोयल ने कही। वह रविवार की दोपहर आउटर पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का उद्घाटन कर प्रेस को …
कानपुर। महिला सशक्तिकरण की ओर पूरा फोकस है। उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। अगले कुछ वर्षों में सभी जनपदों में महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बात डीजीपी मुकुल गोयल ने कही। वह रविवार की दोपहर आउटर पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का उद्घाटन कर प्रेस को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने बताया कि महिला थानों का इजाफा उस जिले में महिलाओं की संख्या के हिसाब से किया जाएगा।
कानपुर में तीन नए महिला थाने बनाए गए हैं। यह शहर क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी दूर तक फैला हुआ है। विभाग के पुराने भवन का जीर्णोद्धार कराकर आउटर पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का निर्माण किया गया है, यह बेहतर प्रयास है। कानपुर कमिश्नरेट का कार्यालय भी अगले छह महीने में बनकर तैयार होगा।
इसको लेकर तैयारियां तेज हैं। पुलिस महानिदेशक ने दावा किया की प्रदेश भर में हत्याओं के मामलों में कमी आई है। पुलिस कप्तानों और वरिष्ठ अधिकारियों को हत्या, दुष्कर्म और अन्य बड़ी घटनाओं में मौके पर जाने के निर्देश हैं। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, आईजी प्रशांत कुमार, डीएम नेहा शर्मा, एसपी आउटर अजीत सिन्हा आदि मौजूद रहे।
संवेदनशील बयानों पर पुलिस सतर्क
डीजीपी के मुताबिक पुलिस संवेदनशील बयानों पर सतर्क है। भाई चारा और अमन चैन बना रहे, उसके लिए त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कप्तान और अन्य अधिकारियों को धर्म गुरुओं से मिलते रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हाईटेक पुलिसिंग पर जोर
पुलिस को हाईटेक करने पर जोर है। लखनऊ में काम शुरू हो गया है। आईआईटी और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि अपराध की कमी के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। अगले कुछ वर्षों में इसके सकारात्मक परिणम सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यूपी सीएमओ का ट्विटर अकांउट हैक होने का मामला गर्माया, डीजीपी ऑफिस की साइबर टीम करेगी जांच
