मुसलमानों ने अब सपा से किनारा करने का बनाया मन : मोहम्मद अहमद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसके साथ अन्याय हो रहा है। हम पीड़ित का जाति-धर्म या पार्टी नहीं देखते। इसी सिद्धांत के तहत कांग्रेस आजम खान से भी सहानुभूति रखती है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसके साथ अन्याय हो रहा है। हम पीड़ित का जाति-धर्म या पार्टी नहीं देखते। इसी सिद्धांत के तहत कांग्रेस आजम खान से भी सहानुभूति रखती है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने शिवपाल यादव के उस बयान से सहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था की आजम खान को छुड़ाने के लिए मुलायम सिंह ने संसद में आवाज नहीं उठाई। ना ही सपा ने कोई आंदोलन चलाया।

मोहम्मद अहमद ने कहा कि नोएडा विकास प्राधिकरण घोटाले में राम गोपाल यादव को जेल जाने से बचाने के एवज में अखिलेश और मुलायम सिंह यादव ने भाजपा से डील के तहत आजम खान को जेल भिजवाया है। सपा ने आजम के लिए आवाज नहीं उठाई। क्योंकि ऐसा करने पर भ्रष्टाचार में डूबे पूरे परिवार को जेल जाना पड़ सकता है। इसी दबाव के चलते अखिलेश यादव ने देश भर में हो रहे मुस्लिम विरोधी हिंसा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा जारी संयुक्त बयान पर भी हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।

उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिमों के 90 फीसदी वोट पाने के बावजूद अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी हिंसा पर चुप हैं। यहां तक कि अपने मुस्लिम विधायकों आजम खान, शहजिल इस्लाम और नाहिद हसन तक के उत्पीड़न का विरोध नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर मुस्लिम विधायकों का सपा मे रहने का कोई औचित्य नही हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए ही मुसलमानों ने सपा से किनारा करने का मन बना लिया है। ऐसे में इन मुस्लिम विधायकों का भी समाज को नाराज करके सपा में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिला अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क पर न कर्मचारी और न सैनिटाइजर का प्रबंध, बेपरवाह स्वास्थ्य विभाग

संबंधित समाचार