देहरादून: भीषण सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं। तभी लक्सर रुड़की मार्ग …

देहरादून, अमृत विचार। सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं। तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को तेज टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है। लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में ले लिया है।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और फिलहाल फिलहाल ग्रीन कारिडोर बनाकर उन्हें ऋषिकेश ले जाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज