हल्द्वानी: बीमारी से परेशान हो चुके किसान ने जहर खाया, मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीमारी से तंग किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जयदत्त जोशी (73 वर्ष) निवासी साकेत कॉलोनी पेशे से किसान थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से तंग आकर बीती 22 अप्रैल को जहर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीमारी से तंग किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जयदत्त जोशी (73 वर्ष) निवासी साकेत कॉलोनी पेशे से किसान थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
बीमारी से तंग आकर बीती 22 अप्रैल को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया था। इधर, सोमवार की देर रात उन्होंने अस्पताल मे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
